OnePlus Nord 5 लॉन्च – 50MP कैमरा, 6800mAh बैटरी जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर की पूरी डिटेल!

OnePlus Nord 5 आखिरकार भारत में 8 जुलाई 2025 को लॉन्च हो गया है। मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus ने एक बार फिर धमाकेदार एंट्री की है। जबरदस्त परफॉर्मेंस, लंबी चलने वाली बैटरी और शानदार स्क्रीन क्वालिटी के साथ, यह फोन यूजर्स के लिए एक आकर्षक चॉइस बन सकता है। आइए जानते हैं OnePlus Nord 5 की कीमत, फीचर्स और लॉन्च ऑफर्स की पूरी जानकारी।

OnePlus Nord 5 लॉन्च डेट और पहली सेल

  • लॉन्च डेट: 8 जुलाई 2025

  • पहली बिक्री: 9 जुलाई 2025, दोपहर 12 बजे IST से शुरू

अगर आप OnePlus Nord 5 खरीदने का सोच रहे हैं, तो याद रखें कि यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

OnePlus Nord 5 Price in India

यह फोन 3 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर्स के चलते कीमतें कुछ हद तक कम भी हैं:

Variant (RAM + Storage) Launch Price (₹) Discounted Price* (₹)
8 GB + 256 GB 31,999 29,999
12 GB + 256 GB 34,999 32,999
12 GB + 512 GB 37,999 35,999

लॉन्च ऑफर्स में शामिल हैं:

  • ₹2000 तक का बैंक डिस्काउंट

  • 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI

  • OnePlus Store पर 11 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन

इस कीमत पर देखा जाए, तो यह फोन काफी फीचर्स पैक्ड डिवाइस है, हालांकि कुछ यूजर्स कीमत के अनुपात में स्टोरेज टाइप को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

OnePlus Nord 5 Specifications

डिस्प्ले (Display)

  • साइज़: 6.83-इंच AMOLED

  • रिजॉल्यूशन: 1.5K

  • रिफ्रेश रेट: 144Hz

OnePlus Nord 5 की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले गेमिंग और स्क्रॉलिंग को स्मूथ बना देती है। 1.5K हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले, HDR कंटेंट देखने के लिए भी बढ़िया है। OnePlus Nord 5 specification and colour

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस (Processor & Performance)

  • चिपसेट: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3

  • परफॉर्मेंस: नॉर्ड 4 की तुलना में लगभग 20% बेहतर

Snapdragon 8s Gen 3 की वजह से यह फोन मिड-रेंज में भी हाई-एंड परफॉर्मेंस की कैटेगरी में है। OnePlus के मुताबिक, इसका AnTuTu स्कोर करीब 1.5 मिलियन तक पहुंचता है (खासकर 12GB रैम वेरिएंट में), जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है।

कैमरा (Camera)

  • रियर कैमरा:

    • 50MP Sony LYT-700 CMOS (aka IMX906)

    • 8MP अल्ट्रावाइड लेंस

  • फ्रंट कैमरा: 50MP

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए OnePlus Nord 5 का 50MP फ्रंट कैमरा काफी शानदार है।

बैटरी और चार्जिंग (Battery & Charging)

  • बैटरी: 6800mAh

  • फास्ट चार्जिंग: 80W वायर्ड

  • रिवर्स चार्जिंग: 5W (Wired only)

वनप्लस नॉर्ड 5 में बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्ड 4 की 5500mAh बैटरी से काफी बड़ा अपग्रेड है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 12 घंटे तक का स्क्रीन-ऑन टाइम मिलने की उम्मीद है, हालांकि ये रियल-लाइफ यूसेज पर निर्भर करेगा।

सॉफ्टवेयर (Software)

  • OS: Android 15

  • UI: OxygenOS 15

OxygenOS 15 अपनी क्लीन और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। इसमें बेहतर कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स और अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।

स्टोरेज और रैम (Storage & RAM)

  • वेरिएंट्स: 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB/512 GB स्टोरेज

  • स्टोरेज टाइप: UFS 3.1

यहां एक छोटा-सा विवाद है, क्योंकि OnePlus Nord 4 में UFS 4.0 स्टोरेज दी गई थी। Nord 5 में UFS 3.1 इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्पीड थोड़ी कम हो सकती है, खासकर बड़े फाइल ट्रांसफर या ऐप लोडिंग में। लेकिन नॉर्मल यूसेज पर इसका खास असर नहीं होगा।

डिज़ाइन और बिल्ड (Design & Build)

  • वजन: 211g ग्राम

  • मोटाई: 8.1mm

  • रंग विकल्प: Marble Sands, Phantom Grey, Dry Ice

  • बिल्ड: टेक्सचर्ड ग्लास बैक

वनप्लस नॉर्ड 5 का टेक्सचर्ड ग्लास बैक इसे प्रीमियम फील देता है, और इसमें नए रंग विकल्प भी काफी आकर्षक लगते हैं। OnePlus Nord 5

अन्य फीचर्स (Other Features)

  • 5G सपोर्ट: भारत के 5G नेटवर्क के लिए पूरी तरह तैयार

  • प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Glass 7i

  • सेंसर: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, आदि

  • ऑडियो: डुअल स्पीकर्स (हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट संभावित)

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy M36 5G कीमत और फीचर्स 

अगर आप ₹30,000 के करीब बजट में एक पावरफुल परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो OnePlus Nord 5 एक बढ़िया ऑप्शन है। इस्का गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले आपको निराश नहीं करेगा। हाँ, UFS 3.1 स्टोरेज और 80W चार्जिंग दुसरे फ़ोन के मुताबिक थोड़े डाउनग्रेड जरूर हैं, पर कुल मिलाकर यह एक शानदार पैकेज है।

लॉन्च ऑफर्स का फायदा उठाना समझदारी होगी, ताकि आप इसे और भी कम कीमत पर खरीद सकें।

क्या आप इस कीमत पर OnePlus Nord 5 खरीदना चाहेंगे? अपने विचार कमेंट में जरूर शेयर करें!

FAQ:

Q1. वनप्लस नॉर्ड 5 की भारत में शुरुआती कीमत कितनी है?
वनप्लस नॉर्ड 5 की भारत में शुरुआती कीमत ₹31,999 है जो लॉन्च ऑफर के तहत ₹29,999 में उपलब्ध है।

Q2. वनप्लस नॉर्ड 5 में कौन सा प्रोसेसर है?
वनप्लस नॉर्ड 5 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है,

Q3. वनप्लस नॉर्ड 5 की बैटरी कितनी बड़ी है?
वनप्लस नॉर्ड 5 में 6800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, कंपनी के मुताबिक, इसमें 12 घंटे तक का स्क्रीन-ऑन टाइम मिलने की उम्मीद है,

Q4. क्या OnePlus Nord 5 में फास्ट चार्जिंग है?
हाँ, OnePlus Nord 5 में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है,

Q8. क्या OnePlus Nord 5 में 5G सपोर्ट है?
हाँ, OnePlus Nord 5 भारत के 5G नेटवर्क के लिए पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

Leave a Comment